वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी नगर अध्यक्ष युनूस आलम के संयोजन में राजकीय इंटर कॉलेज के निकट रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि बाबा साहब की स्मृति में रक्तदान जैसे पुनीत कार्य की पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से हम किसी जरूरतमंद की जान बचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं, जो मानवता की सच्ची सेवा है।
शिविर में सपा नेता अरविन्द सोनकर, युनूस आलम, प्रवीण पाठक, नियाज अहमद, ऐजाज अहमद, अकबर अली, शरद तिवारी, दिनेश तिवारी, सुरेन्द्र यादव, राहुल सोनकर, कुतुबुद्दीन, डी.के., सुनील कुमार वर्मा, गौतम यादव, मो. आसिफ, रवि सोनी सहित कुल 25 लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर को सफल बनाने में राम सिंह यादव, भोला पाण्डेय, मो. सलीम, हनुमान गोंड, सलमान, मो. हारिश, विशाल सोनकर, राहुल विश्वकर्मा, मो. नसीम, रमेश गौतम, बब्लू खान आदि का विशेष योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment