<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 14, 2026

सपा कार्यालय पर बाबा साहब की जयंती पर विचार गोष्ठी, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बाबा साहब की जयंती के अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व एवं योगदान पर विस्तार से चर्चा की। सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने बाबा साहब को नमन करते हुए कहा कि वे हमेशा लोगों को साथ लेकर चले, यही उनके महान व्यक्तित्व का आधार रहा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब को अपनी क्षमताओं पर पूरा विश्वास था और उनका मानना था कि आत्मविश्वास के बल पर व्यक्ति बड़े से बड़ा कार्य भी कर सकता है। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने समाज निर्माण के दायित्वों को बखूबी निभाया, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ ने कहा कि बाबा साहब का विचार था कि व्यक्ति की प्रगति में सभी का योगदान होता है, इसलिए सभी को साथ लेकर चलना चाहिए। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, राम जियावन, जावेद पिण्डारी, गीता भारती, संजय गौतम, मो. स्वालेह, मो. सलीम, समीर चौधरी, आर.डी. निषाद सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का बचपन संघर्षों से भरा था, लेकिन उन्होंने हर चुनौती का डटकर सामना करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त की। उनकी प्रतिभा का ही परिणाम था कि उन्होंने अनेक डिग्रियां हासिल कीं और विदेश से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने दलितों के उत्थान के लिए कार्य किया और भारतीय संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका व्यक्तित्व विराट है और उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

कार्यक्रम के पश्चात सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कटेश्वर पार्क स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कौशलेन्द्र सिंह ‘राजू’, राजेन्द्र चौरसिया, धर्मराज यादव, गुलाब सोनकर, संजय गौतम, सुरेश सोनकर, जीत बहादुर सिंह, राजेन्द्र यादव, रामशंकर निराला, सौरभ मिश्रा ‘सनी’, जमील अहमद, तूफानी यादव, श्याम सुन्दर यादव, हिमांशु रानू सिंह, नितराम चौधरी ‘मल्लू’, जर्सी यादव, भरथ राम चौधरी, राजेश यादव, गौरव सिंह, रजनीश यादव, राजाराम यादव, सुभाष चन्द्र यादव, अरविन्द यादव, का. रामलौट, महेन्द्र सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में समाजवादी पार्टी के क्रांतिकारी साथी विश्वम्भर चौधरी तथा वरिष्ठ नेता श्याम मणि यादव के पूज्य पिता के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages