<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, April 18, 2026

प्रीपेड स्मार्ट मीटर अच्छा, पोस्टपेड में बदलने का कोई आदेश नहीं


गोरखपुर। स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए बहुत उपयोगी है। मीटर रीडर का इंतजार नहीं करना पड़ता और परिसर की बिजली की खपत की आनलाइन जानकारी मिलती रहती है। अभी प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड मोड में बदलने का कोई आदेश नहीं आया है। प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं को बिजली बिल में दो प्रतिशत की छूट भी मिलती है।
यह कहना है बिजली निगम के गोरखपुर जोन एक व जोन दो के मुख्य अभियंता एके शुक्ल का। वह शुक्रवार को मोहद्दीपुर में स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को अपने एंड्रायड मोबाइल फोन में यूपीपीसीएल स्मार्ट एप इंस्टाल करना है।
प्रक्रिया पूरी करने के बाद वह बकाया, खपत, उपभोक्ता का पूरा विवरण देख सकेंगे। पंजीकृत मोबाइल फोन पर बकाया की सूचना बिजली कटने से पहले न मिलने के सवाल पर कहा कि इसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। जल्द ही संदेश आने लगेगा। बिजली से जुड़ी शिकायत भी एप के माध्यम से की जा सकती है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages