<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 13, 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई को कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि


गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कार्यालय, सेंट्रल मार्केट पुराना बस अड्डा गाजियाबाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा सहित सैकड़ों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को नमन किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मोहसिना किदवई ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में समाज सेवा और जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, अश्विनी त्यागी, रियाज अहमद, हरेंद्र सिंह बाबा, बाबूराम आर्य, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉली त्यागी, रूबी मलिक, सीमा नाजमीन, राजकुमार शर्मा, हरपाल सिंह, रिजवान मलिक, विनोद धामा, आचार्य विकास कुमार, जितेंद्र कुमार शर्मा, जयवीर सिंह, राजीव शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद, शोएब, कुनाल वर्मा, सुरेंद्र शर्मा, उदय सिंह पाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages