<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 13, 2026

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बदलेगा देश का भविष्य - डॉ. गरिमा उपाध्याय


गोरखपुर। एसवीएम पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा उपाध्याय ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। सर्किट हाउस गोरखपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जब महिलाएं जिम्मेदारी संभालती हैं तो वे पूरे समर्पण के साथ लक्ष्य को सिद्धि तक पहुंचाती हैं।
उन्होंने कहा कि इस कानून से देश की महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी कई गुना बढ़ेगी। इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर पर संसदों में महिलाओं का औसत प्रतिनिधित्व 24 प्रतिशत है, जबकि भारत में यह करीब 15 प्रतिशत है। महिला आरक्षण कानून लागू होने के बाद यह बढ़कर 33 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा, जो वैश्विक औसत से अधिक होगा।
डॉ. उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य हो रहा है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं और देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में यह कानून मील का पत्थर साबित होगा।
प्रेस वार्ता में भाजपा महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही, जिला मीडिया प्रभारी के एम मझवार, महानगर मीडिया प्रभारी चंदन आर्या तथा महिला मोर्चा की सुनिशा श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages