वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। सोमवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव के नेतृत्व में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के साथ घरेलू गैस संकट को लेकर पदयात्रा करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को 5 सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाकर पूर्व की भांति गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने, महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने, ग्रामीण क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद सुचारु करने तथा छुट्टा जानवरों से किसानों की फसल की सुरक्षा की मांग की गई।
ज्ञापन देने के बाद महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव ने कहा कि जनपद में सरकार के दावों के बावजूद घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है और कालाबाजारी जोरों पर है, जिस पर तत्काल अंकुश लगाया जाना चाहिए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, कांग्रेस आरटीआई विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव तथा शास्त्री डी.एन. त्रिपाठी ने कहा कि नोटबंदी के बाद देश एक बार फिर घरेलू गैस के लिए लाइन में खड़ा दिखाई दे रहा है। गैस संकट के कारण कई घरों में भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है और लोग कई दिनों तक सिलेंडर के लिए भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान परिस्थितियों के लिए सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं और गैस संकट को तत्काल दूर करने की मांग की।
प्रदर्शन व ज्ञापन कार्यक्रम में शिमला, आरती, शीला, अनारा, गुड्डी, सुभार्जी, सुनीता, मंजू, शकुन्तला, रोशनी, पूजा, कलावती, सरोज, ज्ञानमती, सरिता, गायत्री, ममता, अनीता, फूलादेवी, शारदा, सुशीला, साधना, इन्दू, कुशलावती, यशोदा, संगीता, रजली, रंगीला, गीता, प्रीती, विन्दू, हशीमुन्निशा, शबनम, मदीना, शांति, रीना, कविता, शबीहा, दीप शिखा, हरिओम, लालजी पहलवान, शौकत अली, आशुतोष पाण्डेय, दिलीप श्रीवास्तव, गंगा मिश्रा, विश्वजीत, भूमिधर, हाजी वहाब, सुनील कुमार, अनित भारती, चन्द्रशेखर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment