बस्ती। बहुजन समाज पार्टी के नेता और बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार सचिन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर समाज के सभी वर्गों को शिक्षा का समान अवसर दिलाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का “शिक्षित बनो, संघर्ष करो” का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है, क्योंकि वर्तमान समय में भी शिक्षा एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान यह स्पष्ट हुआ है कि अशिक्षा आज भी व्यापक रूप से मौजूद है और गरीबी भी एक गंभीर समस्या बनी हुई है। ऐसे में शिक्षा के प्रसार और सामाजिक जागरूकता की दिशा में ठोस प्रयास आवश्यक हैं।
सचिन कुमार श्रीवास्तव ने बाबा साहब की जयंती पर पौधरोपण करने का भी आह्वान किया, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले और प्रदूषण से मुक्ति मिल सके।
उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को मायावती के आवाहन पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक लखनऊ पहुंचेंगे, जहां भव्य रूप से आयोजित जयंती समारोह में शामिल होकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

No comments:
Post a Comment