वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। घोषित परिणामों में विद्यालय की छात्रा स्वर्णिमा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
अन्य मेधावी छात्रों में आदर्श एवं शिवा ने 93-93 प्रतिशत, अल्तमश ने 92.6 प्रतिशत, सृष्टि ने 92 प्रतिशत, प्रज्ञा ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा अल्फिया (89.2%), आनंद (89%), इशरत (87.8%), रानीका एवं अबू सुफियान (86.6%), शेख रेयान (86.4%), इकरा (85.4%), रिद्धिमा (85.2%), मोहम्मद अदनान (84%), इमरोज (83.8%), इमरान (83.6%), जवेरिया (83.4%), तौफीक (83%), अब्दुल्ला (82.2%), प्रभु दयाल (82%), मोहम्मद रेहान (81.6%), सइमा (81.2%), सिद्रा (80.8%), मोहम्मद आमिर (80.4%) एवं नमन राज (80.2%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर विद्यालय में मेधावी छात्रों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह ने विद्यार्थियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी निरंतर परिश्रम करने और उच्च लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं—राकेश, राजेश, नमरा, दिवाकर, सुशील, प्रीति, मनीष, अनूप, विनीत, आनंद, अरविंद, सावित्री सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:
Post a Comment