<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 16, 2026

मिशन शक्ति 5.0 के तहत संतकबीरनगर पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं को किया गया सशक्त


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जनपद के समस्त थानों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों द्वारा बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा के उपाय एवं कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया।

पुलिस टीमों द्वारा ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया गया और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया गया। इस दौरान महिलाओं को जागरूक करते हुए उन्हें निर्भीक होकर अपनी बात रखने और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर क्राइम डॉट जीओबी डॉट इन (cybercrime.gov.in) पोर्टल की जानकारी देकर इनके उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान के अंतर्गत कोतवाली खलीलाबाद के अंसार टोला, बरदहिया बाजार व समय माता मधु कुंज चौराहा, महिला थाना द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, थाना धनघटा के तामा व जोगीपुर गायघाट, थाना महुली के परसौना, थाना मेंहदावल के बारागद्दी, ब्रम्हाचारी व मेंहदावल तिराहा, थाना बखिरा के हारापट्टी व नंदौर चौराहा तथा थाना धर्मसिंहवा के सेवाईचपार, बरगदवा माफी व गौरीराई क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी तथा उन्हें जागरूक और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages