<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 17, 2026

बस्ती में बजरंग दल का ज्ञापन, बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग


बस्ती। जनपद में बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती सामाजिक एवं सुरक्षा चुनौतियों को लेकर गंभीर चिंता जताई। इस संबंध में जिला प्रशासन के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि देश के विभिन्न हिस्सों में हो रही घटनाएं सामाजिक सौहार्द, कानून व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं। इसमें अवैध गतिविधियों, संगठित अपराध तथा महिलाओं एवं कमजोर वर्गों से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया गया।

कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से भूमि कब्जा (लैंड जिहाद), कथित लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर कठोर कानून बनाने और प्रभावी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि इन विषयों पर सख्ती से नियंत्रण आवश्यक है, जिससे सामाजिक संतुलन और सुरक्षा बनी रहे।

सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही महिलाओं और कमजोर वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया गया। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि आपराधिक और समाज-विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाई जाए, जिससे आम जनता का विश्वास बना रहे।

संगठन के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य समाज में शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारे को बनाए रखना है। उन्होंने प्रशासन से इन मुद्दों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने की अपील की। इस दौरान प्रांत उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, विभाग मंत्री विवेक सिंह सोनू, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख धर्मेंद्र चौरसिया, जिला अध्यक्ष गोपेश पाल, मनोज सिंह, जिला मंत्री प्रवीण सिंह, सह मंत्री विनय रावत, दुर्गेश भारतवंशी, जिला संयोजक राहुल पांडे, अजय कनौजिया, कोषाध्यक्ष संजय अग्रहरी, रंजनी चौधरी, गीतांजलि, नीरज जी, श्रवण सिंह, गौरी शंकर तिवारी, अनिल सिंह, बामदेव मिश्र, विनय सिंह एवं विचित्रमणि पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages