<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 17, 2026

108 एम्बुलेंस की तत्परता से बची जान, सड़क हादसे में घायल शख्स को मिला नया जीवन


बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के काबरा डिहवा गांव के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 108 एम्बुलेंस टीम की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई ने एक व्यक्ति की जान बचा ली। यह घटना एक बार फिर आपातकालीन सेवा 108 की महत्ता को साबित करती है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम काबरा डिहवा निवासी अशोक कुमार (48) पुत्र रंगलाल शुक्रवार शाम बाइक से घर लौट रहे थे। करीब 7:41 बजे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर तड़पने लगे।
घटना स्थल पर मौजूद प्रदीप कुमार ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस संख्या UP32FG0836 पर तैनात पायलट योगेंद्र यादव और ईएमटी रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत अस्पताल के लिए रवाना किया।
रास्ते में घायल की हालत और बिगड़ने लगी तथा अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ईएमटी रंजीत कुमार ने तुरंत कंट्रोल रूम के डॉक्टर से संपर्क किया और फोन पर मिले निर्देशों के अनुसार प्राथमिक उपचार शुरू किया। उनकी सूझबूझ और त्वरित निर्णय से रक्तस्राव को नियंत्रित किया गया और मरीज की स्थिति को स्थिर किया गया।
एम्बुलेंस टीम ने समय रहते घायल को जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के बाद घायल के परिजनों ने 108 एम्बुलेंस सेवा और टीम के सदस्यों का भावुक होकर आभार जताया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages