बस्ती। एलटीटी ट्रेन में सिद्धार्थनगर के एक यात्री के दो बैग भूल से छूट गए थे। जिसे जीआरपी ने वापस सौंप कर सराहनीय कार्य किया है।
जीआरपी के अनुसार निशार अहमद निवासी झकहिया, थाना कठेला, जिला सिद्धार्थनगर ट्रेन सं. 20103 एलटीटी में यात्रा कर रहे थे। वह बस्ती रेलवे स्टेशन पर उतर गए लेकिन उनके दो बैग ट्रेन में ही छूट गए। जिसमें सोने के आभूषण व लगभग 25000 रुपए के अन्य कीमती सामान थे। उन्होंने इसकी सूचना जीआरपी थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार सिंह को दिया। थानाध्यक्ष ने तत्काल ट्रेन में लगे स्कोर्टकर्मी को सूचित किया। स्कोर्टकर्मी ने उस ट्रेन की सघन चेकिंग कर दोनों बैग अपने कब्जे में कर लिया और जीआरपी चौकी खलीलाबाद को सौंप दिया। जहां पहुंच कर यात्री निशार ने अपना बैग ले लिया। उन्होंने इसके लिए जीआरपी को आभार भी व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment