वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। थाना मुण्डेरवा की साइबर सेल टीम ने तत्परता दिखाते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है। टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में ₹91,876 वापस करा दिए, जबकि शेष धनराशि को फ्रीज करा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता दिनेश गौतम पुत्र रामनवल निवासी अमानाबाद थाना मुण्डेरवा ने सूचना दी थी कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है, जिसमें ₹1,02,500 की धनराशि ठगों द्वारा निकाल ली गई थी।
इस मामले में 07 अप्रैल 2026 को त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल प्रभारी अमरनाथ यादव के नेतृत्व में टीम, जिसमें महिला आरक्षी शिमला मौर्या और महिला आरक्षी अंशिका गुप्ता शामिल रहीं, ने प्रभावी प्रयास करते हुए ₹91,876 की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी। साथ ही शेष रकम को संबंधित खातों में होल्ड (फ्रीज) करा दिया गया है।
अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित दिनेश गौतम ने थाना मुण्डेरवा पुलिस एवं बस्ती पुलिस का आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment