वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। थाना सोनहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से ₹45,580 नगद, 52 ताश के पत्ते, 08 मोबाइल फोन तथा 13 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
थानाध्यक्ष सोनहा मय पुलिस टीम द्वारा 19 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम असनहरा स्थित आम के बाग में छापेमारी की गई। यहां अभियुक्त हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समय करीब 16:45 बजे सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सोनहा में मु0अ0सं0- 80/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ ही बरामद मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अब्दुल कयूम पुत्र हमीदुल्लाह निवासी पेलानी, महेंद्र प्रसाद पुत्र शत्रुघ्न दुबे निवासी सिसवा बुजुर्ग, वीरेंद्र कुमार पुत्र रामजी निवासी वनटीकरा, सत्य प्रकाश पुत्र बसंतलाल निवासी असनहरा, विकास यादव पुत्र बैजनाथ यादव निवासी मंडप, अंगद चौहान पुत्र रामनरेश चौहान निवासी आमा, श्यामलाल पुत्र झिनकान अग्रहरी निवासी भानपुर, विकास अग्रहरि पुत्र पवन कुमार निवासी असनहरा तथा राजू गुप्ता पुत्र स्नेही निवासी वरदाड़ शामिल हैं।

No comments:
Post a Comment