<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 26, 2026

गोरखपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा, पहले दिन आए 80 प्रतिशत अभ्यर्थी


गोरखपुर। होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। पहले दिन शहर के 24 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन की सख्ती और निगरानी के बीच अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
पहली पाली में 10,884 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिसमें 8,697 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में भी 10,884 के सापेक्ष 8,721 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कुल मिलाकर पहले दिन करीब 80 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, जिसे प्रशासन ने संतोषजनक माना है।
परीक्षा 27 अप्रैल तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रतिदिन करीब 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसको देखते हुए पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने व्यापक इंतजाम किए हैं। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर विशेष निगरानी रखी गई, ताकि बाहरी जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे दिन अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
डीआइजी डा. एस चनप्पा और एसएसपी डा. कौस्तुभ के साथ ही अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार भ्रमणशील रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि किसी भी केंद्र पर कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages