<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 6, 2026

आईआरसीटीसी की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा का सुनहरा मौका


गोरखपुर। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से 7 ज्योतिर्लिंगों सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा का विशेष पैकेज लॉन्च किया गया है। यह ट्रेन 27 अप्रैल 2026 से 08 मई 2026 तक (11 रात/12 दिन) संचालित होगी।

इस यात्रा के दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात के द्वारिकाधीश, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक के त्र्यंबकेश्वर, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग तथा संभाजीनगर स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग सहित अन्य स्थानीय मंदिरों का दर्शन कराया जाएगा।

यात्रा में कुल 750 बर्थ उपलब्ध हैं, जिनमें एसी थर्ड क्लास में 210 सीटें और स्लीपर (शयनयान) में 492 सीटें शामिल हैं। यात्रियों के चढ़ने-उतरने के लिए गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, झांसी और ललितपुर सहित कई स्टेशन निर्धारित किए गए हैं।

पैकेज में यात्रियों को नाश्ता, दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/नॉन-एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण, तथा होटल में ठहरने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

पैकेज शुल्क :

इकोनॉमी/स्लीपर क्लास : 23,500 रुपये प्रति व्यक्ति

एसी थर्ड क्लास : 38,430 रुपये प्रति व्यक्ति (बच्चों के लिए अलग दर लागू)

एसी सेकंड क्लास (कम्फर्ट) : 53,260 रुपये प्रति व्यक्ति

इस यात्रा में एलटीसी एवं ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसे आईआरसीटीसी पोर्टल के माध्यम से लिया जा सकता है।

बुकिंग “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर की जाएगी। इच्छुक यात्री गोमतीनगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर : 9236391908, 9305110962, 8287930908, 9415042930, 8287930913 एवं 9236391925 पर संपर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages