<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 15, 2026

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सुरक्षा पर जनपदीय कॉन्फ्रेंस आयोजित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा से संबंधित जनपदीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सालयों के अधिकारी एवं सरकारी-प्राइवेट स्वास्थ्यकर्मी, उद्योग विभाग से विभिन्न उद्योगों व व्यापार मंडल के प्रतिनिधि, माध्यमिक शिक्षा विभाग से स्कूलों के प्राचार्य एवं अध्यापकगण तथा एचआरपीजी कॉलेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

सम्मेलन में छात्राओं, स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों एवं शिक्षकों ने महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पॉश एक्ट-2013, पोक्सो एक्ट-2012 तथा सभी थानों में संचालित महिला हेल्प डेस्क की विस्तृत जानकारी साझा की।

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने अपने संबोधन में महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं सशक्त बन सकती हैं और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. मुबारक अली, पंचायती राज विभाग से प्रदीप त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन कार्यालय के कर्मचारी एवं पुलिस विभाग के महिला प्रकोष्ठ से उपनिरीक्षक इरशाद अहमद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages