वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना धनघटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा गाली-गलौज व धमकी देने के मामले में वांछित बाल अपचारी को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना धनघटा पुलिस ने 07 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली धनघटा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 195/2026, धारा 87, 137(2), 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादिनी ने 05 अप्रैल 2026 को थाना धनघटा में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उक्त बाल अपचारी उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और 07 अप्रैल 2026 को आरोपी को अभिरक्षा में लेकर माननीय किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी भी की गई।

No comments:
Post a Comment