<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 30, 2026

भद्रेश्वरनाथ मंदिर कारिडोर निर्माण को मिली 2 करोड़ की स्वीकृति


बस्ती। विश्व हिन्दू महासंघ युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी की पहल पर श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर कारिडोर निर्माण और सौन्दर्यीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। धर्मार्थ कार्य निदेशालय वाराणसी के सचिव के पत्र के आधार पर बस्ती के तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा भेजी गई पांच बिंदुओं की आख्या के आधार पर पर्यटन विभाग ने कार्य हेतु 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
यह जानकारी देते हुए सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर कारिडोर निर्माण और सौन्दर्यीकरण की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कारिडोर निर्माण की घोषणा की थी।
उन्होंने कहा कि धनराशि स्वीकृत होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सौरभ त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कारिडोर निर्माण और सौन्दर्यीकरण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages