<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, April 18, 2026

तेज रफ्तार का कहर : ट्रेलर-पिकअप की भिड़ंत में युवक गंभीर, 108 एम्बुलेंस ने बचाई जान


बस्ती। जिले के पुरैना क्षेत्र में शनिवार शाम तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। पिकअप और ट्रेलर की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
घायल युवक की पहचान विष्णु (पुत्र महेंद्र), निवासी ग्राम देवरिया, ब्लॉक सेमरियावां के रूप में हुई है। वह ट्रांसपोर्ट कार्य से जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से उनकी पिकअप टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना शाम करीब 4:10 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल सूचना आपातकालीन सेवा को दी गई। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस (UP32 FG 1600) मौके पर पहुंची। ईएमटी मनीष कुमार और पायलट कृष्ण प्रताप सिंह ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए घायल को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया और बिना समय गंवाए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शी तबरेज आलम के अनुसार हादसा आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
- तेज रफ्तार बनी खतरा
लगातार हो रहे सड़क हादसे यह संकेत दे रहे हैं कि तेज रफ्तार और लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। प्रशासन और यातायात विभाग द्वारा जागरूकता के बावजूद नियमों की अनदेखी ऐसे हादसों को न्योता दे रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages