<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, April 18, 2026

उद्योग एवं व्यापार बन्धु की बैठक हुई सम्पन्न


बस्ती। कलेक्टेªट सभागार में उद्योग एवं व्यापार बन्धु की बैठक मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जनपद के व्यापारी एवं उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं एवं सुझावों से प्रशासन को अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करायें। उन्होने कहा कि उद्यमियों/व्यापारी बन्धुओं की उद्योगों की स्थापना एवं उद्यम संचालन में आने वाली बाधाओं को प्राथमिकता पर दूर कराया जाए, जिससे जनपद में निवेश प्रोत्साहन तथा उद्यम को बढ़ावा मिल सकें तथा रोजगार के पर्याप्त अवसर हों।
उन्होंने विद्युत, सड़क एवं जलनिकासी व्यवस्था, नगरीय अतिक्रमण, निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त  शिकायतों, स्वरोजगारपरक ऋण योजनाओं, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, बैंक ऋण, सुरक्षा व्यवस्था, एक जनपद एक उत्पाद, वित्त पोषण सहायता योजना आदि विषयों पर गहन समीक्षा की।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने कहा कि विभागीय अधिकारीगण आपसी समन्वय के साथ उद्यमियों तथा व्यापारियों के समस्याओं के निस्तारण में सक्रिय योगदान दें। आवश्यकतानुसार  संगठन के प्रतिनिधियों का सहयोग/सुझाव अवश्य प्राप्त करें जिससे जनपद बेहतर औद्योगिक विकास वातावरण विकसित हो सके।
उद्योग बन्धु समिति बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप ने किया तथा वाणिज्य बन्धु समिति की बैठक का संचालन उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर उपेन्द्र यादव ने किया।
निवेश मित्र पर विभागवार लम्बित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होने संबधित विभाग को निर्देशित किया कि प्रकरण का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाय। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय।
बैठक में चेम्बर्स आफ कामर्स के महासचिव हरिश्चन्द्र शुक्ल, उद्योग व्यापार मण्डल के जगदीश अग्रहरि, केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आशुतोष राय, शीतला पटेल, मण्डल अध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मनोज सिंह, राधेश्याम कमलापुरी, राधेश्याम जायसवाल, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता पी0डब्लू0डी0 अवधेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता विद्युत खण्ड प्रथम शुभम पाण्डेय, अधिशासी अभियन्ता हर्रैया, एलडीएम आर.एन. मौर्या, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एल0बी0 सिंह सहित उद्यमीगण/व्यापारी बन्धु उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages