बस्ती। जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 09 मई 2026 को किया जाएगा। यह आयोजन जनपद न्यायाधीश शमसुल हक के निर्देशन में जनपद न्यायालय परिसर, कलेक्ट्रेट मुख्यालय तथा सभी तहसील मुख्यालयों पर संपन्न होगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (पूर्णकालिक) देवेन्द्र कुमार-प्रथम ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराया जाएगा। इसमें आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 परक्राम्य लिखत अधिनियम से जुड़े मामले, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, श्रम एवं पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण, विद्युत व जलकर विवाद, सेवा संबंधी वेतन एवं सेवानिवृत्ति लाभ से जुड़े मामले सहित विभिन्न प्रकार के सिविल वादों को शामिल किया जाएगा।
उन्होंने संबंधित पक्षकारों से अपील की है कि वे लोक अदालत में अपने मामलों का निस्तारण कराकर समय और धन की बचत करें।

No comments:
Post a Comment