<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 23, 2026

पद्म पुरस्कार 2027 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू, 10 जून तक भेजें प्रस्ताव


बस्ती। गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कार पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले योग्य व्यक्तियों के नाम प्रस्तावित करें।
उन्होंने बताया कि कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक जीवन, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, सिविल सेवा, खेल सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि रखने वाले महानुभावों का ऑनलाइन पंजीकरण कराते हुए संस्तुतियां भेजी जाएं।
सीडीओ ने निर्देश दिया है कि निर्धारित प्रारूप में दो प्रतियों सहित सभी प्रस्ताव 10 जून 2026 तक उनके कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दिए जाएं।

No comments:

Post a Comment

Pages