वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील खलीलाबाद पहुंचकर जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।
अधिकारियों ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का मौके पर जाकर शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि जनता को त्वरित राहत मिल सके। किसी भी स्तर पर लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शिकायत पंजिका का निरीक्षण भी किया तथा पूर्व में निस्तारित मामलों की समीक्षा करते हुए फरियादियों से फीडबैक लिया। इस अवसर पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment