वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। शहीद दिवस के अवसर पर भारत स्वाभिमान एवं महिला पतंजलि योग समिति द्वारा जिला चिकित्सालय बस्ती में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का उद्घाटन चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल दूसरों के जीवन की रक्षा करता है, बल्कि यह स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। उन्होंने बताया कि शरीर में दिया गया रक्त 24 घंटे के भीतर पुनः बन जाता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट यूनिट बस्ती के जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनका बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट योग, यज्ञ और आयुर्वेद के माध्यम से समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी कामना पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद आवश्यक है। समिति बहन-बेटियों को योग, यज्ञ और रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर डॉ. नवीन सिंह, डॉ. प्रवेश कुमार, सुभाष चंद्र आर्य सहित अन्य वक्ताओं ने रक्तदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके इस सामाजिक योगदान की सराहना की।
रक्तदान करने वालों में ओम प्रकाश आर्य, देवव्रत आर्य, रवि चौबे, प्रहलाद जायसवाल, गौरीशंकर द्विवेदी, डॉ. प्रवेश कुमार, डॉ. नवीन सिंह, ओंकार आर्य, गणेश आर्य, गरुण ध्वज पाण्डेय, राजेश कुमार, कामना पाण्डेय, रजनी आर्य, इंद्रजीत चौधरी, शक्ति मिश्रा, आदित्य आर्य सहित कई लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम में डॉ. विजय वर्मा, शिवेन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, संतोष पाण्डेय, कीर्ति आनंद, अनुराधा सिंह, अन्नू सिंह, अंजू सिंह, कामिनी सिंह, भानु यादव, संजय, मुलायम सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शहीदों को नमन करते हुए रक्तदान को मानवता की सेवा का सर्वोच्च कार्य बताया।

No comments:
Post a Comment