<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 23, 2026

बिना सिलेंडर दिए डिलीवरी दिखाने का आरोप, गैस एजेंसी की कार्यशैली पर उठे सवाल

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जनपद के मिश्रौलिया क्षेत्र से उपभोक्ता हितों से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक गैस एजेंसी पर बिना सिलेंडर उपलब्ध कराए ही डिलीवरी दर्ज करने का आरोप लगाया गया है। इस घटना ने गैस वितरण व्यवस्था की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता बृहस्पति कुमार पाण्डेय ने बताया कि उनकी पत्नी माधुरी के नाम पर भारत गैस का कनेक्शन स्थानीय श्री कनक बिहारी भारत गैस एजेंसी से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि 22 मार्च 2026 को एजेंसी द्वारा सिस्टम में गैस सिलेंडर की डिलीवरी दर्शा दी गई, जबकि उपभोक्ता को वास्तविक रूप से कोई सिलेंडर प्राप्त नहीं हुआ।

पीड़ित परिवार का कहना है कि इस लापरवाही के कारण उन्हें घरेलू कार्यों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका यह भी आरोप है कि यह कृत्य उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है और इसमें काला बाजारी की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों और मुख्यमंत्री से करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और शीघ्र गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग भी की है।

घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि गैस एजेंसियों की मनमानी पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई, तो आम उपभोक्ताओं को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

फिलहाल, इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages