<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 23, 2026

गैर इरादतन हत्या के वांछित अभियुक्त को हर्रैया पुलिस ने किया गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जनपद के थाना हर्रैया पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त योगेश पांडेय उर्फ सोनू उर्फ टिकोरी (45 वर्ष) पुत्र रामेश्वर पांडेय निवासी ग्राम खम्हारिया सुजात थाना हर्रैया को खम्हरिया सुजात पुलिया के पास से 23 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार यह मामला अप.संख्या 65/2026 धारा 105 बीएनएस से संबंधित है। घटना 19/20 मार्च 2026 की रात की है, जब ग्राम खम्हारिया सुजात निवासी सत्यम पांडेय (32 वर्ष) पुत्र अशोक पांडेय को योगेश पांडेय द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर किया गया।

जिला अस्पताल से आगे बेहतर उपचार के लिए कैली हॉस्पिटल और फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान सत्यम पांडेय की मृत्यु हो गई।

इस प्रकरण में थाना हर्रैया पर प्राप्त तहरीर के आधार पर पहले धारा 110 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसे बाद में धारा 105 बीएनएस में परिवर्तित कर दिया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages