वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
नई दिल्ली/गोरखपुर। गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तथा गोरखपुर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा चुनावी तैयारियों को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही गोरखपुर में चल रही और प्रस्तावित विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
सांसद रवि किशन ने गोरखपुर में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर केंद्र सरकार के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया और क्षेत्रीय समस्याओं एवं जन अपेक्षाओं से गृह मंत्री को अवगत कराया।
वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार गोरखपुर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को और सशक्त बनाने तथा सरकार की योजनाओं को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।

No comments:
Post a Comment