बस्ती। बाबू रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज के छत्रपति साहू जी महाराज सभागार मे ‘भारतीय समतामूलक महासभा’ केे गठन के साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसके मुख्य अतिथि एटा विधायक विपिन कुमार वर्मा एवं विधायक यच. यन. सिंह पटेल तथा रामेश्वर पवन रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. पी. चौधरी एडवोकेट ब्रजलाल लोधी राष्ट्रीय महासचिव की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरिशचंद्र पटेल के नेतृत्व में बस्ती के आर. के. सिंह पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। यह संगठन समस्त पिछड़ी जाती एवं एससी. एसटी. अधिकारों की लडाई लड़ेगी।
भारतीय समता मूलक समाज महासभा के जिला प्रभारी डां. वी. के. वर्मा ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि आर. के. सिंह पटेल के प्रदेश उपाध्यक्ष चुने जाने पर मस्तराम वर्मा, बद्री प्रसाद चौधरी, अशोक चौधरी, अशोक वर्मा, मंशाराम चौधरी, डॉ आलोक रंजन वर्मा एवं कृष्ण चंद्र चौधरी, माया राम चौधरी, विधिक प्रकोष्ठ के एडवोकेट कल्याण सिंह पटेल, विधासागर चौधरी, कृपाशंकर चौधरी, डॉ श्याम नारायण चौधरी, राम दयाल चौधरी, दिव्यांशु चौधरी, आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment