<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 7, 2026

महिला दिवस की पूर्व संध्या पर दिया स्वास्थ्य, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता की जानकारी


बस्ती। शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर यूनिक वेलफेयर सोसायटी द्वारा बस्ती सदर विकास खण्ड क्षेत्र के मिश्रौलया में सोसायटी के सचिव संजय कुमार गौतम के संयोजन में “महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन  किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।
 मुख्य अतिथि  राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुमन सिंह नें कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य और स्वच्छता समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कहा कि  महिलायें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें तथा स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।
इस अवसर पर समाजसेविका  बबिता गौतम ने महिलाओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण और सही जीवनशैली से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। रंजना ने महिलाओं को शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। वहीं सीमा ने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं तथा उन्हें जागरूक किया गया। प्रियंका, सपना, सालू, सुनीता सहित बड़ी संख्या में महिलायें शामिल रहीं। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages