<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 7, 2026

कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में उठे मुद्दे


बस्ती। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन  पूर्व अध्यक्ष वैजनाथ शुक्ल की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय स्थित कुष्ठ अधिकारी सभागार में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में कर्मचारी समस्याओं पर विचार के साथ ही दूसरे सत्र में  पर्यवेक्षक डा. जय प्रकाश कुशवाहा, उप जिला कुष्ठ अधिकारी की देख रेख में सर्व सम्मत से चुनाव सम्पन्न हुआ। राकेश कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष, मनोज कुमार त्रिपाठी उपाध्यक्ष, दीनानाथ सिंह मंत्री, विनोद कुमार वर्मा संयुक्त मंत्री और संजय कुमार श्रीवास्तव  कोषाध्यक्ष चुने गये।

निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुये वरिष्ठ सहायक सतीश चन्द्र मिश्रा ने एकजुटता पर जोर देते हुये पुरानी पेंशन बहाली एवं अन्य  अधिकारों को हासिल करने के लिये संघर्ष पर जोर दिया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि कर्मचारी अपने समय के सबसे संकटपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। अधिकारों को हासिल करने के लिये निरन्तर संघर्ष ही एक मात्र रास्ता है। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली और आठवे वेतन आयोग को लागू कराने के लिये निरन्तर संघर्ष करना होगा।
अधिवेशन में राजेश कुमार लाल श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सिंह, सुगन्ध वर्मा, वर्णिका तिवारी, सतीश चन्द्र मिश्र, दिलीप कुमार, विपिन  वर्मा, पंकज चौधरी, मंशा देवी, नीरज सिंह, अनीता सिंह आदि शामिल रहे।  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages