<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 7, 2026

शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जाना जानवरों की दिनचर्या, गोरखनाथ मंदिर में किए दर्शन


महादेवा (बस्ती)। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विकास क्षेत्र दुबौलिया के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण पर गोरखपुर ले जाया गया। इस दौरान बच्चों ने शहीद अशफाकउल्ला खान प्राणी उद्यान (गोरखपुर चिड़ियाघर) का भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने विभिन्न जानवरों और पक्षियों को करीब से देखा तथा उनकी दिनचर्या और रहन-सहन के बारे में जानकारी प्राप्त की। चिड़ियाघर में वन्यजीवों को देखकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।
भ्रमण के अगले चरण में छात्र-छात्राएं गोरखनाथ मंदिर पहुँचे, जहाँ उन्होंने गुरु गोरखनाथ जी के मंदिर में दर्शन-पूजन किया और मंदिर परिसर का अवलोकन किया। इस अवसर पर बच्चों को धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।
उल्लेखनीय है कि शासन की मंशा के अनुरूप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बस्ती अनूप कुमार के निर्देश तथा खंड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद की देखरेख में यह शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकास क्षेत्र दुबौलिया के विभिन्न विद्यालयों के बच्चे और शिक्षक शामिल रहे।
इस दौरान जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रंजन सिंह, अखंड प्रताप सिंह, ओमकार, दिनेश शुक्ल, उमापति, धीरेंद्र प्रताप सिंह, रामप्रताप, दिलीप कुमार सिंह, अनिता वर्मा, अनिल ठाकरे, अरविंद सिंह, श्रवण, हनुमान, अनिल बाल्मीकि, ममता, दीपांजलि, दीपिका, रीमा, अंकिता सहित अन्य की सहभागिता रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages