<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 26, 2026

गोरखपुर यार्ड कार्य के बाद विशेष ट्रेनों का संचालन बहाल, अप्रैल से फिर दौड़ेंगी गाड़ियां

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा गोरखपुर यार्ड में चल रहे इंजीनियरिंग कार्य के चलते पूर्व में निरस्त की गई विशेष ट्रेनों के संचालन को पुनः बहाल कर दिया गया है। अब ये गाड़ियां अपने पूर्व निर्धारित समय, ठहराव और मार्ग के अनुसार संचालित की जाएंगी, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे के अनुसार 3 अप्रैल 2026 से गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी संख्या 05053 का संचालन बहाल होगा, जबकि 4 अप्रैल 2026 से बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी संख्या 05054 पुनः चलाई जाएगी। इन दोनों ट्रेनों में जनरेटर सह लगेज यान, एलएसएलआरडी कोच तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

इसी क्रम में 2 अप्रैल 2026 से गोरखपुर-दिल्ली विशेष गाड़ी संख्या 05057 का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा, जबकि 3 अप्रैल 2026 से दिल्ली-गोरखपुर विशेष गाड़ी संख्या 05058 भी पटरी पर लौटेगी। इन ट्रेनों में जनरेटर सह लगेज यान, एलएसएलआरडी, सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान तथा वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि संचालन बहाल होने से यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी और आवागमन सुचारु रूप से संचालित हो सकेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages