बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी घनश्याम तिवारी पुत्र राम शब्द तिवारी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर उनकी पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
एसपी को दिए गए पत्र में घनश्याम तिवारी ने बताया कि उनकी व अन्य सहखातेदारों की गाटा संख्या 59 की जमीन पुश्तैनी है। उन्होंने सहखातेदारों की सहमति से मकान निर्माण के लिए नींव डलवाई थी। आरोप है कि गांव के ही हृदयराम, अजय कुमार, श्रीराम व रामयज्ञ पुत्रगण दयाराम उक्त जमीन को आबादी की भूमि बताकर जबरन कब्जा करना चाहते हैं।
पीड़ित के अनुसार 26 मार्च को विपक्षीगण जमीन पर अवैध कब्जा करने पहुंचे, जिस पर विवाद हुआ। बाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सुलह हुई और यह तय हुआ कि पैमाइश होने तक यथास्थिति बनी रहेगी। बावजूद इसके आरोप है कि विपक्षीगण झूठे व मनगढ़ंत प्रार्थना पत्र देकर उन्हें व उनके सहखातेदारों को परेशान कर रहे हैं, यहां तक कि नाबालिग बच्चों को भी आरोपित करने की कोशिश की जा रही है।
घनश्याम तिवारी ने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष के कुछ लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमे भी दर्ज हैं। उन्होंने आशंका जताई कि कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
पीड़ित ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अपने परिवार के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस दौरान इन्द्रदेव त्रिपाठी, रमाकांत त्रिपाठी, सुनील कुमार मिश्र, श्रीप्रकाश मिश्र, राधेश्याम तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment