<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 30, 2026

चित्रांश क्लब का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, नई कार्यकारिणी ने ली समाजसेवा की शपथ


बस्ती। ब्लॉक रोड स्थित एक होटल के सभागार में चित्रांश क्लब के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संकल्पों के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने क्लब अध्यक्ष शेषनरायन गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा प्रमाण-पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संस्थापक राजेश चित्रगुप्त और रेखा चित्रगुप्त द्वारा स्थापित चित्रांश क्लब पिछले तीन दशकों से निरंतर समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। क्लब के अजय कुमार श्रीवास्तव एवं रत्नाकर श्रीवास्तव ‘आदर्श’ ने पदाधिकारियों से अपील की कि वे संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप समाज को जोड़ने का कार्य करें।
मुख्य अतिथि महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि नई कार्यकारिणी समाजसेवा के अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए रचनात्मक पहल करे। उन्होंने अध्यक्ष शेषनरायन गुप्ता, संयोजक राजन गुप्ता, महामंत्री अमित सिंह, कोषाध्यक्ष रवि वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह, अभय पाल, पं. सरोज मिश्र, अमरमणि पाण्डेय, कंचन बाला कन्नौजिया और सुषमा चौधरी ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि चित्रांश क्लब सेवा और सहयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम पर्यावरण संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाएगी।
समारोह का संचालन मयंक श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में महिला विंग अध्यक्ष लक्ष्मी अरोरा सहित बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य, पदाधिकारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages