<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 30, 2026

पटेल छात्रावास में डिजिटल लाइब्रेरी का शिलान्यास, छात्रों को मिलेगी आधुनिक सुविधा


बस्ती। सरदार पटेल स्मारक संस्थान द्वारा संचालित पटेल छात्रावास में अध्यक्ष डा. आर.पी. वर्मा ने डिजिटल लाइब्रेरी का शिलान्यास किया। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
डा. वर्मा ने कहा कि छात्रावास को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में छात्रों को बेहतर अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम है।
महामंत्री डा. सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी एवं मंत्री इंजी. श्यामलाल चौधरी ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से छात्र देश-दुनिया से जुड़ सकेंगे, जो उनके करियर निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।
कोषाध्यक्ष रामजी चौधरी एवं छात्रावास प्रबंधक प्रेमचन्द पटेल ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी और इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।
शिलान्यास समारोह में भानुप्रताप चौधरी, सुजीत कुमार चौधरी, रोहित चौधरी, शीतला पटेल, जितेन्द्र कुमार चौधरी, अरविन्द चौधरी, अजय कुमार, संजय चौधरी, नीलेश चौधरी, रामजन्म, आलोक पटेल, अनिल चौधरी, सचिन चौधरी, सन्नी चौधरी, शिवम वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages