<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 30, 2026

ईसीसीई एजुकेटर भर्ती में अनियमितताओं का आरोप, जांच व रोक की मांग


बस्ती। सोमवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष राम सुमेर यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को 5 सूत्रीय ज्ञापन भेजकर जनपद में 150 प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर पदों की आउटसोर्सिंग भर्ती में अनियमितताओं का आरोप लगाया।
ज्ञापन में मांग की गई कि भर्ती प्रक्रिया में शासनादेशों के उल्लंघन और पारदर्शिता की कमी को देखते हुए तत्काल प्रभाव से नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। बताया गया कि 3 से 6 वर्ष के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देने के लिए इन पदों पर भर्ती मेसर्स दीप ट्रेडर्स, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) के समन्वय से की जा रही है।
ओबीसी मोर्चा ने आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और मेरिट आधारित चयन के मानकों का खुला उल्लंघन किया गया है। शासनादेशों के अनुसार किसी भी आउटसोर्सिंग भर्ती में आर्थिक लेन-देन या पक्षपात पूरी तरह प्रतिबंधित है, लेकिन यहां इन नियमों की अनदेखी की गई है।
राम सुमेर यादव ने मांग की कि एक स्वतंत्र जांच समिति गठित कर पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए, मेरिट सूची में हुई अनियमितताओं की पुष्टि कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए और योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित करते हुए शासनादेश के अनुसार पुनः भर्ती प्रक्रिया कराई जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान विजय शर्मा, ओंकार, राहुल, मनदीप, ध्रुव कुमार, दीपिका, सुमन, चंद्रप्रकाश, बुद्ध प्रिय और आलोक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages