बस्ती। डा. वी.के. वर्मा कृत ‘‘सिद्धार्थ से तथागत’’ महाकाव्य का विमोचन 31 मार्च, मंगलवार को दोपहर 1 बजे प्रेस क्लब सभागार में किया जाएगा। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक एवं वरिष्ठ साहित्यकार डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने दी।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर महाकाव्य ‘‘सिद्धार्थ से तथागत’’ पर विस्तृत विमर्श आयोजित किया जाएगा, जिसमें साहित्य जगत के विद्वान अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया है।
कवि सम्मेलन में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए कवि, शायर और साहित्यकार अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम को लेकर साहित्य प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

No comments:
Post a Comment