<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 29, 2026

कसौधन महासभा ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, होली मिलन में दिखी एकजुटता


बस्ती। कसौधन महासभा की जिला इकाई द्वारा रविवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कसौधन ने किया।
पूर्वाह्न आयोजित स्वास्थ्य शिविर में करीब 300 लोगों ने एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर में लोगों को विभिन्न बीमारियों के संबंध में सलाह दी गई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
सायंकाल आयोजित होली मिलन समारोह का शुभारंभ रूपईडीहा (बहराइच) से आए मुख्य अतिथि उमाशंकर वैश्य कसौधन, प्रदेश अध्यक्ष पवन कसौधन तथा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कसौधन सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने अतिथियों का परिचय कराते हुए महासभा की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि उमाशंकर वैश्य कसौधन ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों और स्थानीय वैश्य समाज की एकजुटता देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि इसी एकता के बल पर समाज अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से आपसी संबंध मजबूत होते हैं और मनमुटाव भी दूर होते हैं।
कार्यक्रम में अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं और फूलों की होली खेली।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला महामंत्री मनोज कसौधन, प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन कसौधन, सरोज कसौधन, बीना कसौधन, वंशीलाल कसौधन, आकाश कसौधन एवं बृजकिशोर कसौधन का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर गिरधारी लाल कसौधन, दिलीप कुमार, रामगोपाल, दुर्गा प्रसाद, राधेश्याम, रामप्रसाद, रघुनंदन साहू, ओमप्रकाश कसौधन, अभिषेक, गणेश, वैभव सर्राफ, सत्य प्रकाश, ध्रुव कुमार, आनंद, सुनील, राजकिशोर, रमेश कसौधन, गणेश कसौधन, लक्ष्मी कसौधन, विनय, आदर्श कसौधन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages