बस्ती। अधिवक्ता सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग पुलिस प्रशासन से की है। मामला लालगंज थाना क्षेत्र के कोप गांव का है।
सत्येन्द्र कुमार मिश्र के अनुसार, गत 18 मार्च को गांव के ही शिवचरन, दुर्योधन, अमृता, प्रिन्स, सरोज, शिवपत, गौरी, सरस्वती, रिशू, दुर्गावती, आंचल, नेहा, हिमांशु, रंजीत, संजीव, शिवमंगल, अनीता, सोनी समेत अन्य लोगों ने उनकी चाची सत्यवती मिश्रा सहित पांच लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में लालगंज पुलिस ने उनकी तहरीर पर बीएनएस की धारा 109, 352, 333 आदि के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन घटना के 10 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे विपक्षियों का मनोबल बढ़ गया है और किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी हुई है।
अधिवक्ता मिश्र ने बताया कि वह अपने गांव कोप में अपनी जमीन पर नींव का कार्य करवा रहे थे, तभी उक्त लोगों ने विरोध करते हुए हमला कर दिया।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले में सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

No comments:
Post a Comment