<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 29, 2026

नगर बाजार से रामधाम निःशुल्क यात्रा का चौथा चरण रवाना, श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत

बस्ती। नगर पंचायत नगर बाजार से रविवार को रामधाम निःशुल्क यात्रा के चौथे चरण में श्रद्धालुओं का दल अयोध्या के लिए रवाना हुआ। सुबह करीब 8 बजे पुष्प वर्षा और “जय श्रीराम” के उद्घोष के बीच नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने यात्रियों को अंग वस्त्र पहनाकर उनका अभिनंदन किया और भगवा ध्वज दिखाकर बस को रवाना किया।

अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि नगर पंचायत नगर बाजार देश की पहली ऐसी नगर पंचायत है, जहां प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को 60 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं को निःशुल्क धार्मिक यात्रा कराई जाती है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु अयोध्या धाम स्थित श्री राम जन्मभूमि, श्री हनुमान गढ़ी, बस्ती के मखौड़ा धाम, गुरु तीर्थ वशिष्ठ आश्रम बढ़नी मिश्र सहित अन्य पवित्र स्थलों के दर्शन करेंगे और पुनः श्री दुर्गा मंदिर नगर बाजार पर आकर यात्रा पूर्ण होगी।
उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि अपने घर के वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना का लाभ दिलाने हेतु नगर पंचायत कार्यालय में पंजीकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि सेवा और विकास के आधार पर नगर को देश का मॉडल नगर बनाना उनका लक्ष्य है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि अमर बलिदानी राजा उदय प्रताप नारायण सिंह और स्वतंत्रता सेनानी सरजू भगत निषाद की ऐतिहासिक धरती की सेवा करना गौरव की बात है। उन्होंने नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सभी से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।
कार्यक्रम में सभासद राजेश पाण्डेय, राज कुमार चौधरी, अखिलेश यादव, सत्यराम निषाद, संजय सोनकर, राम सजन यादव, विजय जायसवाल, बिन्दू लाल, संदीप कुमार, विजय साहनी, देवेश धर द्विवेदी, राकेश कुमार पाण्डेय, देवेंद्र पाण्डेय ‘सन्नी’, सरोज देवी, विभा सिंह, श्रुति अग्रहरि, भरत राम, राम पाल प्रजापति, शेर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages