गोरखपुर। पूर्वांचल छात्र राजनीति के प्रवर्तक, गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष, समर्पित समाजसेवी, मान्यता प्राप्त पत्रकार एवं प्रख्यात राजनेता डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर 30 मार्च 2026 (सोमवार) को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम अपराह्न 2 बजे से सिविल लाइन स्थित वैष्णवी लॉन (डीएम बंगले के निकट) में आयोजित होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत पुष्पांजलि अर्पण, श्रद्धांजलि सभा, भजन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
यह आयोजन अशोका फाउंडेशन एवं डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव फैंस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
फाउंडेशन के सचिव इंजीनियर रंजीत कुमार श्रीवास्तव एवं ई. अनुभव श्रीवास्तव ने उक्त जानकारी देते हुए सभी से सहभागिता की प्रार्थना की है।

No comments:
Post a Comment