<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 29, 2026

मन की बात से प्रेरित होकर सशक्त भारत के निर्माण में जुटे कार्यकर्ता - डॉ. धर्मेंद्र सिंह

गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें संस्करण को भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और सहभागिता के साथ सुना। महानगर के विभिन्न शक्ति केंद्रों और बूथों पर आयोजित सामूहिक श्रवण कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने मिर्जापुर मंडल के सेक्टर मिर्जापुर स्थित बूथ संख्या 350 पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण ही हमारा प्रमुख लक्ष्य है।
डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का संकल्प आने वाले समय में देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
महानगर के मालवीय नगर, हनुमंत नगर, राजेंद्र नगर, आर्य नगर, बौलिया कॉलोनी, लच्छीपुर, महुईसुधरपुर, जटेपुर और छोटे काजीपुर सहित विभिन्न मंडलों में भी कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा ली।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राम केवल पासवान, मुकेश चौधरी, महानगर मंत्री अजय श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे महानगर में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages