<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 29, 2026

आईएमए ने होली, ईद मिलन समारोह कर दिया गंगा जमुनी तहजीब का संदेश


बस्ती। स्टेशन रोड स्थित एक होटल के सभागार में इंडियन मेडिकल एसोसियेशन की ओर से होली एवं ईद मिलन के उपलक्ष्य मे भव्य समारोह आयोजित किया गया। इसमे शहर के नामचीन चिकित्सक मौजूद रहे। आईएमए अध्यक्ष डा0 अनिल कुमार श्रीवास्तव ने वरिष्ठ चिकित्सकों का परिचय कराते हुये क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य कर रहे चिकिसकों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का उद्घाटन आईएमए अध्यक्ष सहित डॉ नवीन कुमार, डा० एन०के० चौधरी, डा०पी० के० श्रीवास्तव, डा0 अश्विनी कुमार सिंह, डॉ ए०पी०डी० द्विवेदी, डा० पी०के० श्रीवास्तव आदि के द्वारा दीप जलाकर किया गया।,गंगा जमुनी तहजीब को समर्पित इस समारोह मे वक्ताओं ने अपने संक्षिप्त सम्बोधन मे मौजूद चिकित्सकों व जनपदवासियों को होली व ईद की शुभकामनायें दिया। डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा आईएमए विभिन्न समुदायों के चिकित्सकों से सजा एक गुलदस्ता है। हम चिकित्सक सेवायें देते समय यह कतई नही देखते कि रोगी का धर्म या जाति क्या है। हमे सिर्फ मानवता की सेवा करनी होती है और इसके रूप विभिन्न हो सकते हैं। डिनर के बाद देर रात तक चले कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक अविनाश श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव के गीतों और बाद्य यन्त्रों के माध्यम से सीपी श्रीवास्तव, गुड्डू श्रीवास्तव, राजू ने कार्यक्रम मे समां बांधा। प्रमुख रूप से डा. एमएम. सिंह, डा0 दीपक श्रीवास्तव, डा. श्रीमती हेमा श्रीवास्तव, डा0 कुसुम कुशवाहा, डॉ मुश्ताक अहमद खान, डॉ रंगजी द्विवेदी, डॉ सुधांशु द्विवेदी, डा0 संतोष कुमार मौर्य, डा0 फिरोज खान, डॉ अभिजात, कुमार, डॉ दिव्यजात कुमार, डा ओबैदुल्ला खान, डॉ राशिद खान, डॉ अब्दुल रशीद, डा0 नवीन, कुमार मौर्य, डा० पी०यस० पटेल, डा० पी०के० चौधरी, डा. एस.एम. ओझा, डा. पवन कुमार मिश्रा, डा० तारिक जमील, डा. श्रीमती सुरभि, डा. श्रीमती शशि श्रीवास्तव, डॉ श्रीमती प्रमिला श्रीवास्तव, डॉ विजय कुमार गौतम, डा० श्रीमती, डा. ओपीडी द्विवेदी, डॉ राजेश पासवान डॉ आदित्य धर द्विवेदी और डॉ एम के सिन्हा आदि की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages