<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 29, 2026

गर्मी में सुकून देगा गोरखपुर रेल म्यूजियम, बदला समय—अब शाम से रात तक मिलेगा मनोरंजन


गोरखपुर। जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा संचालित गोरखपुर स्थित रेल म्यूजियम सह हेरिटेज प्लाजा के खुलने एवं बन्द होने के समय में बदलाव किया गया है। ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए आम जनता और बच्चों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है।
परिवर्तित समय के अनुसार 1 अप्रैल, 2026 से रेल म्यूजियम सह हेरिटेज प्लाजा अब दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक खुला रहेगा। प्रवेश के लिए टिकट बुकिंग रात्रि 8:30 बजे तक की जा सकेगी, जबकि गेट बंद होने का समय रात्रि 9:00 बजे निर्धारित किया गया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार म्यूजियम पूर्व की भांति प्रत्येक सोमवार को बंद रहेगा। यह म्यूजियम न केवल मनोरंजन का केंद्र है, बल्कि यहां आने वाले लोगों को भारतीय रेल के इतिहास की महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिलती हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages