<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 29, 2026

संविदा कर्मियों का बड़ा फैसला : राम सकल मौर्य जिलाध्यक्ष, गणेश त्रिपाठी महामंत्री बने


बस्ती, ( महादेवा )। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रविवार को जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। अमहट घाट स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में कर्मचारियों की सर्वसम्मति से नई टीम का गठन किया गया।
पूर्वांचल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में राम सकल मौर्य को जिलाध्यक्ष और गणेश त्रिपाठी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में पूर्वांचल उपाध्यक्ष नकुल चौधरी व मंडल अध्यक्ष अश्वनी सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
नवगठित कार्यकारिणी में बलराम चौधरी को संगठन मंत्री बनाया गया, जबकि राहुल सोनकर, कमलेश चौधरी, रमेश चौधरी और जगदम्बा विश्वकर्मा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। देवी प्रसाद श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके साथ ही शिवानंद पाठक, शिवा मौर्य, दिलीप, जगदम्बा उपाध्याय, अमरनाथ यादव, जमशेद आलम और लाल मोहम्मद अंसारी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम सकल मौर्य ने कहा कि संविदा कर्मियों के अधिकारों की रक्षा संगठन की प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी संविदा कर्मियों से एकजुट रहकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।
बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और संगठन को नई दिशा देने का संकल्प लिया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages