<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 24, 2026

सेन्ट्रल एकेडमी में परीक्षाफल वितरण : मेधावियों को पुरस्कृत कर बढ़ाया हौसला

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा 11 तक के छात्र-छात्राओं के परीक्षाफल का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में निदेशक जे.पी. तिवारी, प्रधानाचार्य दीपिका, सहायक निदेशक अनुज तिवारी तथा अम्बुज तिवारी सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों के अंक अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए हैं, वे निराश न हों बल्कि और अधिक परिश्रम कर बेहतर परिणाम प्राप्त करें।

विद्यालय द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को मेडल और अंकपत्र देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न कक्षाओं में नर्सरी से लेकर कक्षा 11 तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य छात्रों में भी बेहतर करने की प्रेरणा मिली।

निदेशक जे.पी. तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन स्वयं एक सतत परीक्षा है, जिसमें सफलता पाने के लिए निरंतर प्रयास और अनुशासन आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को मनोयोग से अध्ययन कर देश का जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय में छात्रों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।

कार्यक्रम के दौरान आबिद अरशद, द्विजेन्द्र मिश्र, प्रियंका त्रिपाठी, ए.के. मिश्र, रानी, शिखा, श्रेया द्विवेदी, अमित सिंह, अंजली, सुधा गौड़, शम्स परवेज, रूचि सहित अन्य शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages