वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। हिन्दू युवा वाहिनी की बैठक मंगलवार को न्याय मार्ग स्थित जिला कार्यालय पर अध्यक्ष शशिभूषण सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 26 मार्च को चैत्र रामनवमी के अवसर पर निकाली जाने वाली भव्य शोभा यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
जिला महामंत्री विनय सिंह ने बताया कि 26 मार्च को सायं 5 बजे कम्पनीबाग स्थित शिव मंदिर के निकट कमल टेंट हाउस पर एकत्रीकरण होगा। इसके बाद शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मारवाड़ी मंदिर, पुरानी बस्ती तक पहुंचेगी। गांधीनगर स्थित श्री हनुमान मंदिर पर विशेष अनुष्ठान का आयोजन भी किया गया है।
उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा में रथ, घोड़े, देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां तथा अखण्ड ज्योति शामिल होंगी, जिससे आयोजन भव्य और आकर्षक बनेगा।
बैठक में जिला संयोजक बब्लू निषाद, महामंत्री कन्हैयालाल, जय प्रकाश सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, विजय द्विवेदी, यशवन्त सिंह, रवि सिंह, अनिल मिश्र, दिनेश सिंह, वृजेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र निषाद, अजय श्रीवास्तव, विवेक सिंह, अजय कन्नौजिया, प्रवीन सिंह सहित हियुवा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment