वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं मां गायत्री फाउंडेशन के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र साऊँघाट के सहयोग से ग्राम पंचायत पटखौली में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को क्षय रोग के लक्षण, कारण एवं बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के प्रबंधक नीरज पाण्डेय ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षय रोग विभाग के डीआरटीबी कोऑर्डिनेटर संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि यदि टीबी की समय पर पहचान हो जाए तो इसका इलाज पूरी तरह संभव है। उन्होंने लोगों से लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने की अपील की।
बीसीजी टीम लीडर देवेन्द्र प्रताप ने टीबी के विभिन्न प्रकारों की जानकारी देते हुए बताया कि जागरूकता और नियमित उपचार से इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. शशि कुमार ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। भारत सरकार के 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव जाकर सघन जांच कर रही हैं और चिन्हित मरीजों को सभी आवश्यक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
फाउंडेशन की अध्यक्ष सुप्रिया पाण्डेय ने बताया कि संस्था स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रही है और लोगों को जागरूक करने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
कार्यक्रम में अमित कुमार, सीएचओ अंकिता वर्मा, एएनएम मीरा सिंह, सुमित्रा चौधरी, आशा बहू संगीता, ज्ञानमती, कुसुम, नीलू शुक्ला, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता यादव, माधुरी, मनोज मिश्रा सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment