<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 24, 2026

वित्तीय विलम्ब समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा

 वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में बस्ती मंडल के अंतर्गत बस्ती एवं संतकबीरनगर जनपदों के अधिकारियों ने विभागवार बजट आवंटन एवं व्यय की स्थिति पर प्रस्तुतीकरण दिया।

अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त धनराशि, उसके सापेक्ष व्यय तथा धरातल पर पूर्ण कराए गए कार्यों की जानकारी दी। साथ ही योजनावार एवं वर्षवार शेष धनराशि का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया।

समिति के अध्यक्ष डा. रतनपाल सिंह व अन्य सदस्यों ने योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि विकास कार्यों में लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को सीधा लाभ मिल सके।

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। समिति ने योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और गुणवत्ता जांच के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप लाभ पात्रों तक समय से पहुंचे।

बैठक में दोनों जनपदों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages